फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 3 अगस्त से

विज्ञापन
बिलासपुर शतरंज संघ की वार्षिक आम सभा में उपस्थित पदाधिकारी व अन्य। स्रोत: संघ।
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ी कांगड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय स्पर्धा में लेगा भाग
विज्ञापन


बिलासपुर शतरंज संघ की हुई वार्षिक आम सभा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शतरंज संघ की ओर से 3 अगस्त को जिला सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता होने जा रही है। इस प्रतियोगिता का विजेता कांगड़ा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


जिला शतरंज संघ की रविवार को धौलरा रिसोर्ट में वार्षिक आम सभा हुई, जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष प्रकाश आचार्य ने की। सभा में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता 3 अगस्त को होगी। इसमें विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा बैठक में वित्तीय रिपोर्ट, गतिविधि रिपोर्ट और आगामी टूर्नामेंट कैलेंडर पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान संघ के महासचिव जसबीर सिंह ठाकुर को हमीरपुर शतरंज संघ की एडहॉक समिति के चेयरमैन नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बिलासपुर शतरंज संघ निरंतर जिले में खेल को बढ़ावा देने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष शिव पाल गर्ग, उप प्रधान सुखदेव, वरिष्ठ सदस्य गौरव टंडन, जीवन कुमार, कुलदीप सिंह, धीरज वासु और कर्मचंद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें