फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिला स्तरीय वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता कल

Fri, 06 Feb 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-35 से अधिक आयु वाले खिलाड़ी ले सकते हैं भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बैडमिंटन संघ की ओर से जिला स्तरीय वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 8 फरवरी को सुबह 10 बजे किया जाएगा। प्रतियोगिता कहलूर इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में होगी। यह जानकारी संघ के सचिव विभोर शर्मा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की जाएगी। इसमें 35 से लेकर 70 वर्ष की आयु से अधिक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। सभी प्रतिभागियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता एकल, युगल और मिश्रित वर्ग में कराई जाएगी। प्रत्येक आयु वर्ग में कम से कम छह प्रतिभागियों का होना आवश्यक होगा, अन्यथा उस वर्ग का केवल ट्रायल लिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 7 फरवरी को शाम 7 बजे तक अपनी एंट्री जन्मतिथि और नाम सहित दर्ज करवा सकते हैं। एंट्री के लिए संजीव गौतम (9418076016), किरण कुमार (9816248564) और चेतन (9857199310) से संपर्क किया जा सकता है। प्रतियोगिता से चयनित विजेता व उपविजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता कुल्लू में जिला बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें