छात्र वर्ग में 11 व छात्राओं में 10 खिलाड़ी राज्य स्तरीय मुकाबलों के लिए चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। जिला बिलासपुर वॉलीबाल संघ की ओर से रविवार को जिला स्तरीय अंडर-18 छात्र एवं छात्राओं की वॉलीबाल चयन प्रतियोगिता झंडूता में हुई। प्रतियोगिता का उद्देश्य उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना रहा।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता के प्रधानाचार्य पवन शर्मा मुख्यातिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने वॉलीबाल संघ की ओर से खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता के संचालन में जिला सचिव अंकित चोपड़ा, जिला अध्यक्ष अनूप महाजन, पदाधिकारी पंकज पटियाल, विशाल शर्मा, शेर सिंह सहित सभी टीम सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे। छात्र वर्ग में दिव्यांश शर्मा ,अंकुश चौधरी, आरिफ चौहान, दिव्यांश ठाकुर,गौरव चंदेल, कार्तिक आर्यन चौहान, तनिष्क चड्ढा, अमनदीप, शौर्य वीर सिंह चंदेल, हर्ष सिंह और साहिल नायक। छात्रा वर्ग में रिया शर्मा, अनुपमा शर्मा, रिया भारद्वाज, मनीशा शर्मा, अक्षिता, तानिया, शिवानी, कीर्ति चंदेल, संजना देवी और श्रेया। ये सभी खिलाड़ी जिला बिलासपुर की ओर से 26 से 28 नवंबर को संधोल में होने वाली राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अनूप महाजन और सचिव अंकित चोपड़ा ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्हें विश्वास है कि खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करेंगे।