फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हटवाड़ में जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिता शुरू

विज्ञापन
हटवाड़ स्कूल में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित खिलाड़ी व अन्य। स्रो
विज्ञापन
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पांच जोनों के 39 स्कूलों से 468 खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन

हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल सहित अन्य खेलों में दिखाएंगे दमखम
बैडमिंटन में झंडूता ने सदर जोन को हराया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हटवाड़ में मंगलवार को अंडर-14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय मेजर और माइनर खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हई। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने इसका शुभारंभ किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पांच जोन और 39 डायरेक्ट पार्टिसिपेशन स्कूलों से 468 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी हॉकी, हैंडबाल, बास्केटबाल, जूडो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, खो-खो, फुटबाल और कुश्ती में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
पहले दिन बारिश होने के कारण ज्यादा मुकाबले नहीं हो पाए। बैडमिंटन का पहला मैच सदर और झंडूता जोन के बीच हुआ। इसमें झंडूता जोन विजेता रहा। इस अवसर पर खेल प्रभारी एडीपीओ बग्गा राम, विद्यार्थी, अभिभावक और शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इससे पहले स्थानीय स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं। खेलों से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि टीम भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास जैसे गुणों का भी विकास होता है।

उन्होंने कहा कि जीत और हार जीवन के दो महत्वपूर्ण अनुभव हैं, जो व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं है, बल्कि निरंतर कड़ी मेहनत, लगन और सही समय पर सही दिशा में किए गए प्रयासों से ही सफलता हासिल होती है। आज के समय में स्मार्ट वर्क और हार्ड वर्क का संयोजन ही असली सफलता की कुंजी है।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ओलंपिक, एशियाई, राष्ट्रमंडल और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने की नीति लागू की गई है। आने वाले समय में 25 हजार से अधिक भरे जाने वाले सरकारी पदों में खेल कोटे के तहत खिलाड़ियों को भी नौकरी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

हटवाड़ में बन रहा डे बोर्डिंग स्कूल
राजेश धर्माणी ने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के हटवाड़ में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। इसमें स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लैब, पुस्तकालय, संगीत, कला, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और एनएसएस जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें