फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: भगेड़ स्कूल में 14 जून को होगा जिला की कबड्डी का ट्रायल

Wed, 11 Jun 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड के साथ पहुंचें खिलाड़ी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं। जिले की अंडर-18 लड़कों और लड़कियों की कबड्डी टीम का ट्रायल 14 जून को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगेड़ के खेल मैदान में होगा।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव विजय पाल चंदेल ने बताया कि तेज गर्मी होने के कारण ट्रायल का समय सुबह 8 बजे से रखा गया है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 31 दिसंबर 2025 तक 18 साल से कम होनी चाहिए। ट्रायल में 1 जनवरी 2008 से 31 दिसंबर 2010 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। लड़कों के लिए भार सीमा 70 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 65 किलोग्राम तय की गई है। खिलाड़ी अपना आयु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं। उन्होंने भाग लेने वाले खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर भगेड़ स्कूल में पहुंचने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें