फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं में दुकानदारों-टैक्सी यूनियन के बीच पार्किंग को लेकर विवाद

Sat, 06 Sep 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में टैक्सी यूनियन और दुकानदारों के बीच हुए विवाद को सुलझाती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
टैक्सी यूनियन ने किया आरोपों का खंडन, पुलिस ने किया हस्तक्षेप
विज्ञापन

दुकानदार बोले, दुकानों के सामने टैक्सी पार्क होने से कारोबार हो रहा प्रभावित

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत स्थानीय दुकानदारों और टैक्सी यूनियन के बीच शनिवार को पार्किंग व्यवस्था को लेकर विवाद हो गया। मामला तब गरमा गया जब दुकानदारों ने आरोप लगाया कि उनकी दुकानों के ठीक सामने टैक्सियां खड़ी करने से उनकी व्यवसायिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि टैक्सियों की लगातार पार्किंग से ग्राहकों के लिए दुकानों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने शिकायत की कि रास्ता बाधित होने से न सिर्फ खरीदार असहज महसूस करते हैं बल्कि उनकी बिक्री भी प्रभावित हो रही है। वहीं, टैक्सी यूनियन ने दुकानदारों के आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा कि वे केवल प्रशासन द्वारा तय की गई जगह पर ही गाड़ियां खड़ी करते हैं। यूनियन का कहना है कि प्रशासन ने पीली लाइन के भीतर 10 टैक्सियों की पार्किंग की अनुमति दी है और उसी का पालन किया जा रहा है। यूनियन ने साफ किया कि किसी भी दुकान के प्रवेश द्वार को अवरुद्ध करने का इरादा कभी नहीं रहा। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। डीएसपी घुमारवीं ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया और दुकानदारों को चेताया कि वे फुटपाथ पर सामान न रखें क्योंकि यह नियमों के खिलाफ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा टैक्सी यूनियन को यहां पार्किंग की अनुमति दी गई है, इसलिए दुकानदारों को भी इस व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए व्यापार मंडल के प्रधान भी मौके पर पहुंचे और दुकानदारों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि दुकानों के सामने रास्ता हर हाल में सुचारू रहना चाहिए ताकि व्यापार प्रभावित न हो। पुलिस और व्यापार मंडल की मौजूदगी में टैक्सी यूनियन ने आश्वासन दिया कि किसी दुकान के ठीक सामने गाड़ियां नहीं खड़ी की जाएंगी। बावजूद इसके कुछ दुकानदार पार्किंग व्यवस्था से संतुष्ट नहीं दिखे और आगे-पीछे वाहनों की आवाजाही पर आपत्ति जताते रहे। इससे माहौल में तनातनी बनी रही। अंत में प्रशासन ने दोनों पक्षों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि परस्पर समझदारी और नियमों के पालन से ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। उन्होंने चेताया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें