फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रानी कोटला पंचायत की ग्राम सभा में मनरेगा और अन्य योजनाओं पर हुई चर्चा

Fri, 31 Jan 2025 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के 206 आवेदन किए गए स्वीकृत
विज्ञापन

-मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 18 जरूरतमंद परिवारों को घर बनाने को दी स्वीकृति

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। सदर खंड की रानी कोटला पंचायत में शुक्रवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पंचायत प्रधान परस राम ठाकुर ने की। बैठक में पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम सभा में आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा के तहत प्रस्तावित कार्यों, पंचायत के विकास योजनाओं, सामाजिक कल्याण योजनाओं और पंचायत के आय-व्यय पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत 206 आवेदनों को स्वीकृति दी गई। पंचायत प्रधान परस राम ठाकुर ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। स्वीकृत आवेदनों को सरकार को भेजने की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी ताकि लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। पंचायत ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 18 पात्र लाभार्थियों के घरों को बनाने की स्वीकृति प्रदान की। प्रधान ने बताया कि पंचायत द्वारा इन घरों के निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और बेघर परिवारों को स्थायी आवास प्रदान करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम सभा में 15वें वित्त आयोग के तहत पंचायत क्षेत्र में सड़क, पानी की आपूर्ति, सामुदायिक भवन और अन्य विकास कार्यों के प्रस्ताव पारित किए गए। पंचायत सदस्यों ने इन कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया ताकि ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं समय पर मिल सकें। इस ग्राम सभा में कुल 135 ग्रामीणों ने भाग लिया। पंचायत प्रधान ने बताया कि ग्रामीणों ने पंचायत के विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कई ग्रामीणों ने विभिन्न मुद्दों पर सुझाव भी दिए, जिनमें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छता प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सभा में पंचायत द्वारा विकास कार्यों में पारदर्शिता और जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई। पंचायत प्रधान ने आश्वस्त किया कि सभी विकास कार्यों में ग्रामीणों की राय को प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी अनियमितता के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक के दौरान मनरेगा के तहत वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न कार्यों की योजना बनाई गई। इनमें सिंचाई व्यवस्था, सड़क निर्माण और जल संरक्षण कार्य शामिल हैं। पंचायत सदस्यों ने कहा कि मनरेगा कार्यों के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार देने की दिशा में हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें