फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: क्षेत्रीय अस्पताल में दिव्यांग पहचान पत्र शिविर कल

विज्ञापन
विज्ञापन
21 प्रकार के बनाए जाएंगे दिव्यांग प्रमाण पत्र
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सात जून को अद्वितीय दिव्यांगता पहचान पत्र के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 21 प्रकार के दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि शिविर में अंधापन, कम दृष्टि, कुष्ठ रोग से पीड़ित, बहरापन, लोकोमीटर दिव्यांग, बौनापन, बौद्धिक दिव्यांगता, मानसिक बीमारी, ऑथ्टज्म स्पेक्ट्रम विकार, सेरेब्रल पाल्सी, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, जीर्ण तंत्रिका संबंधी स्थितियां, विशिष्ट सीखने की अक्षमता, मल्टीपल स्केलेरोसिस, भाषण और भाषा दिव्यांग, थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, सिकल सेल रोग, बहरापन, एसिड अटैक पीड़ित और पार्किंसंस रोग से पीड़ितों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए राशन कार्ड या वोटर कार्ड या आधार कार्ड और दिव्यांग व्यक्ति के 4 फोटो शिविर में प्रार्थी को लाना जरूरी हैं। इसके बाद मेडिकल बोर्ड में चिकित्सकों की टीम की ओर से परीक्षण के बाद दिव्यांगता का आकलन किया जाएगा। दिव्यांग प्रार्थियों के पक्ष में दिव्यांगता प्रमाण पत्र मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रार्थी को अपना पंजीकरण सामाजिक कल्याण विभाग में करवाना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें