फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: विजयपुर में किया गया दिव्यागों, वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित

Sun, 28 Sep 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भाजपा  घुमारवीं  की ओर से आयोजित  सेवा  पखवाड़े के तहत दिव्यांगजन एंव विशिष्ट व्यक्ति   को सम्म
विज्ञापन
सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा ने चेतना संस्था में किया समारोह
विज्ञापन

समाज के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है दिव्यागजन : डॉ. मल्लिका

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। विजयपुर स्थित चेतना संस्था में भारतीय जनता पार्टी ने सेवा पखवाड़े के तहत शनिवार को दिव्यांगजन एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया। अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में चेतना संस्था की संस्थापिका, एशिया पैसिफिक की चेयरपर्सन और स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग रहे।
विज्ञापन

समारोह में सेऊ गांव के सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णा नंद के बेटे कार्तिक को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विपरीत शारीरिक परिस्थितियों के बावजूद यूपीएससी की तैयारी कर रहे कार्तिक के जज्बे को मुख्य अतिथि डॉ. मल्लिका नड्डा और पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने प्रेरणादायक बताया। इसके अलावा अमरपुर के राम दास, औहर के वेद प्रकाश और रिटायर्ड सीएमओ डॉ. कृष्णा नंद सहित अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की प्रेरणा हैं और उनका आत्मविश्वास सभी के लिए सीखने योग्य है। उन्होंने चेतना संस्था की ओर से विशेष जरूरत वाले बच्चों को मंच प्रदान करने की सराहना की। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा समाज सेवा और जनकल्याण की दिशा में सार्थक कदम है। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री नवीन शर्मा, प्यारे लाल, घुमारवीं मंडल अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, राजेश शर्मा, कैप्टन सुरजीत, रणजीत व रमेश सांख्यान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें