फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिमला के दिनेश बने हिमाचल प्रदेश स्कूल स्नातकोत्तर संघ के प्रधान

Sun, 22 Dec 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल स्नातकोत्तर संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी। संवाद
विज्ञापन
-राजीव को महासचिव, अरुण कटोच को बनाया कोषाध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल स्नातकोत्तर संघ की एक आम सभा बिलासपुर में रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान राजकुमार राणा ने की।
बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के बाद राजकुमार राणा ने अपनी निजी व्यस्तता के चलते हुए संघ के समक्ष अपना इस्तीफा सौंपा। संघ ने एडीपीईओ हेडक्वार्टर संतोष चौहान और वरिष्ठ प्रवक्ता मुकेश मन्हास को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया। उसके बाद विभिन्न जिलों से आए हुए प्रधान, सचिव और अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से शिमला के दिनेश सोहटा को संघ का प्रधान बनाया। इसके अलावा ऊना से राजीव कुमार को संघ का महासचिव और कांगड़ा से अरुण कटोच को संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया। शेष कार्यकारिणी को चुनने का अधिकार प्रधान और सचिव को दिया गया है। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें