फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल-बैटरी चोरी

Wed, 06 May 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी में लगातार वारदातों से लोगों में रोष
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग, जल्द गिरफ्तारी का दावा

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र के तहत शिमला-मटौर हाईवे पर पडयालग कस्बे के समीप सड़क किनारे खड़े वाहनों से डीजल और बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। वाहन मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

पडयालग गांव निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना टिपर और जेसीबी मशीन घर के पास ही सड़क किनारे खड़ी की थी। बुधवार सुबह जब वह रोजमर्रा की तरह वाहनों को देखने पहुंचे तो जेसीबी मशीन के डीजल टैंक का ढक्कन खुला हुआ था और उसमें से डीजल गायब था। वहीं साथ खड़े टिपर से भी अज्ञात चोर डीजल निकालने के साथ बैटरी भी चोरी कर ले गए। सुशील कुमार के अनुसार दोनों वाहनों में करीब 15 हजार रुपये का डीजल मौजूद था, जबकि टिपर की बैटरी जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, वह भी चोरी हो गई। घटना के बाद उन्होंने तुरंत भराड़ी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी दधोल, डंगार और भराड़ी सहित कई इलाकों में सड़क किनारे खड़े वाहनों से टायर, बैटरी और डीजल चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बार-बार हो रही इन वारदातों से लोगों में असुरक्षा का माहौल बन गया है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पडयालग में तेल और बैटरी चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें