फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कॉलेज की चूक से टॉप-10 में नहीं मिली जगह

विज्ञापन
अदिति ठाकुर
विज्ञापन
बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा अदिति ठाकुर को मिले 9.13 सीजीपीए
विज्ञापन

प्रैक्टिकल अंकों की समय पर नहीं हुई वेरिफिकेशन
संशोधित मेरिट लिस्ट का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की ओर से हाल ही में घोषित बीएससी अंतिम वर्ष परीक्षा परिणाम में जुखाला कॉलेज की मेधावी छात्रा अदिति ठाकुर तकनीकी त्रुटि के चलते टॉप-10 सूची में स्थान नहीं बना पाई। अदिति ने कुल 9.13 सीजीपीए प्राप्त किए हैं, जबकि विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में 8वें स्थान पर 9.16 और 9वें स्थान पर 9.11 सीजीपीए वाला छात्र दर्ज है। इस आधार पर अदिति का 8वां स्थान सुनिश्चित था।
सेलग गांव की अदिति ठाकुर कॉलेज की सीएससीए की प्रधान रही हैं और पढ़ाई में शुरू से ही अव्वल रही हैं। अदिति के पिता किशोरी लाल पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और माता रीता देवी गृहिणी हैं। अदिति ने बताया कि वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे पढ़ाई करती थीं। घर के कामों में भी सहयोग देती थीं। उसका सपना गणित विषय में प्रोफेसर बनने का है।
विज्ञापन

जब मेरिट सूची जारी हुई तो उसमें अदिति का नाम न देखकर वह स्तब्ध रह गईं। कॉलेज से संपर्क करने पर पता चला कि अदिति के प्रैक्टिकल नंबरों की समय पर वेरिफिकेशन नहीं हो सकी थी, जिसके कारण उसका नाम मेरिट सूची में दर्ज नहीं हो पाया।
विज्ञापन

इस बारे में जुखाला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने बताया कि अदिति ठाकुर (रोल नंबर 2222760001) के प्रैक्टिकल अंकों की वेरिफिकेशन में चूक हुई थी। इसे अब दुरुस्त कर विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। वहीं विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्याम लाल कौशल ने भी पुष्टि की कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में गलती हुई थी। उन्होंने कहा कि एक पखवाड़े के भीतर संशोधित मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें