फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नहीं थम रहा डायरिया, सामने आए 70 नए मामले

विज्ञापन
बिलासपुर के लखनपुर में डायरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर में डायरिया फैल गया है। मंगलवार को 70 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित कर दी हैं, जो लोगों के घर जाकर जांच कर रही हैं। डियारा सेक्टर में विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। डायरिया के चलते शहर से पानी के 8 सैंपल भरे गए हैं। इनमें से कुछ सैंपलों की रिपोर्ट सही आई है। बाकी सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या को बढ़ते देखकर एमओएच बिलासपुर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को इसके बारे में सूचित कर दिया है। विभाग ने तीन टीमें गठित की हैं जो लोगों के घर जाकर जांच कर रही हैं। मंगलवार को डियारा सेक्टर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, लखनपुर में कई लोगों की जांच की गई। 70 लोग डायरिया की चपेट में पाए गए हैं। वहीं 5 प्रशिक्षु नर्सों के टेस्ट लिए गए हैं। इनको विभाग ने दवाइयां दी हैं। विभाग ने लोगों को उबाल कर पानी पीने व अच्छी तरह से हाथ धोने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम डियारा सेक्टर में डटी हुई थी। लोगों को पानी में मिलाने के लिए पाउडर और अन्य जरूरी दवाइयां दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक भी कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के संपर्क में है। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अरविंद वर्मा ने बताया कि डायरिया की समस्या को देखते हुए शहर से पानी के 8 सैंपल भरे गए इनमें कुछ सैंपल सही पाए गए हैं। कुछ सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें