फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियारा सेक्टर में फैला डायरिया, 30 लोग चपेट में

विज्ञापन
बिलासपुर के डियारा सेक्टर में डायरिया के मरीजों को दवाइयां देती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के डियारा सेक्टर में डायरिया फैल गया है। लगभग चार दर्जन परिवारों के 30 लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टीमें गठित कर दी हैं जो लोगों के घर जाकर जांच कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। अब पता लगाया जा रहा है कि इस बीमारी के फैलने का क्या कारण है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में डायरिया के मरीजों की संख्या को बढ़ते देख एमओएच बिलासपुर ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को इसके बारे में सूचित कर दिया है। विभाग ने तीन टीमें गठित की हैं जो लोगों के घर जाकर जांच करेंगी। अभी तक टीमों ने लगभग 100 से अधिक घरों में जांच की है। 45 घर ऐसे हैं जिनमें डायरिया के मरीज पाए गए हैं। विभाग की ओर से दवाइयां भी दी जा रही हैं। विभाग की ओर से लोगों को उबाल कर पानी पीने और अच्छी तरह से हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि सोमवार सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीम डियारा सेक्टर में डटी हुई थी। लोगों को पानी में मिलाने के लिए पाउडर और अन्य जरूरी दवाइयां वितरित कर दी गई हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को इसके बारे में जागरूक भी कर रही है। समय-समय पर पानी को स्वच्छ रखने के लिए दवाइयां भी दी जाती हैं। जो प्राइमरी हेल्थ सेंटर स्तर पर उपलब्ध होती हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों के संपर्क में है। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें