फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा

विज्ञापन
घुमारवीं अस्पताल।
विज्ञापन
किडनी रोगियों को मिलेगी राहत, उपचार के लिए दूसरे शहरों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर
विज्ञापन

अस्पताल में ऑपरेशन, आधुनिक एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की सुविधा पहले से उपलब्ध

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सिविल अस्पताल घुमारवीं में जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। इससे किडनी की बीमारी से जूझ रहे मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। खासकर नियमित डायलिसिस करवाने वाले मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें निजी केंद्रों में उपचार पर अधिक खर्च करना पड़ता है।
आदर्श स्वास्थ्य संस्थान का दर्जा मिलने के बाद सिविल अस्पताल घुमारवीं में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ऑपरेशन की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा आधुनिक एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध है। अब डायलिसिस सेवा शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, सुविधा शुरू होने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से डायलिसिस करवाना पड़ता है। ऐसे में दूसरे शहरों तक आने-जाने में समय और पैसा खर्च होता है। घुमारवीं अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से आसपास की पंचायतों के मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा और यात्रा पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना लक्ष्य : धर्माणी
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं घर-द्वार के नजदीक उपलब्ध हों। मुख्यमंत्री की ओर से शुरू किए गए आदर्श स्वास्थ्य संस्थान कार्यक्रम के तहत घुमारवीं अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के साथ ऑपरेशन, आधुनिक एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। अब यहां डायलिसिस सुविधा शुरू करने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सके और उन्हें निजी केंद्रों पर निर्भर न रहना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें