फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कृष्ण की बाल लीलाओं से भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही कथा में कथा सुनाते आचार्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य सुनील वशिष्ठ ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। माखन चोरी, मिट्टी खाने, कालिया नाग उद्धार और गोवर्धन लीला के प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आचार्य ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में अपनी लीलाओं से गोकुलवासियों का मन मोह लिया। कालिया नाग के आतंक से ब्रजवासियों को मुक्ति दिलाई और गोवर्धन पर्वत धारण कर उनकी रक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा की शिक्षाओं को जीवन में उतारने और गौ सेवा व धर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें