विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित रुद्र पूजा में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
सावन में भगवान शिव की आराधना कर श्रद्धालुओं ने सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सावन माह के अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से रुद्र पूजा का आयोजन किया गया। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चारण और भगवान शिव के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा में भाग लिया। अभय शर्मा ने विधिवत रुद्र पूजा संपन्न करवाई। उन्होंने कहा कि सावन में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व है। रुद्र पूजा से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।