फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संत नामदेव की भक्ति कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर

Mon, 03 Nov 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
भक्तमाल कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
आचार्य प्रमोद पुंज ने सुनाई भगवान विट्ठल और नामदेव जी की अद्भुत कथा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। ठाकुरद्वारा मंदिर समतैहन चल रही श्री भक्तमाल कथा में आचार्य प्रमोद पुंज (नघ्यार) ने संत नामदेव की भक्ति से जुड़े प्रसंग सुना कर श्रोताओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने बताया कि संत नामदेव जी भगवान विट्ठल के परम भक्त थे और उनकी भक्ति के चमत्कार आज भी जन-जन के प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन

कथा वाचन के दौरान आचार्य ने कहा कि एक बार नामदेव जी भगवान विट्ठल को रोटी पर घी लगाने जा रहे थे, तभी एक कुत्ता रोटी लेकर भाग गया। नामदेव जी उसके पीछे दौड़े और बोले प्रभु, रोटी तो कच्ची है, मुझे घी लगाने दो। तभी वह कुत्ता भगवान विट्ठल के चतुर्भुज रूप में प्रकट हुआ। इस प्रसंग से उन्होंने समझाया कि ईश्वर हर जीव में विद्यमान हैं। आचार्य ने एक अन्य प्रसंग सुनाते हुए बताया कि जब नामदेव जी की कुटिया में आग लगी, तब उन्होंने अग्नि को भी भगवान का रूप मानते हुए कहा कि स्वामी आप तो लपटों का रूप लेकर आए हैं, बाकी वस्तुओं को भी स्वीकार करें। तभी वह आग शांत हो गई। भक्तमाल ग्रंथ की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लगभग 200 भक्तों के चरित्र का वर्णन है, जो भक्ति, समर्पण और श्रद्धा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। इस अवसर पर ठाकुर शालिग्राम तुलसी सालगिरह पर आयोजित रात्रि भजन संध्या में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भजनों की मधुर धुन पर श्रोता भक्ति में लीन होकर नाचते-गाते नजर आए। आचार्य प्रमोद पुंज ने अपनी भावपूर्ण वाणी और भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें