फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रद्धालुओं ने दूर-दूर से जत्थों में पहुंच कर किए दर्शन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई(बिलासपुर)। सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ की नगरी और तपोस्थली शाहतलाई में रविवार को श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी रही। कतारों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ जी के दर्शन किए। दिन भर मंदिर का प्रांगण पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा हुआ रहा।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश से काफी संख्या में श्रद्धालु जत्थों में बाबा जी के दर्शनों के लिए पहुंचे। शाहतलाई बाजार में भी श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक देखी जा सकती है। रविवार वाले दिन श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं और बाबा जी का रोट चढ़ाते हैं। मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। पुलिस प्रशासन की सहायता से श्रद्धालुओं की भीड़ को कंट्रोल किया जा रहा है। बड़े आराम से श्रद्धालु श्रद्धा पूर्वक बाबा जी के दर्शन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें