फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मेले जाना कालका दे भजन पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
श्री महाकाली चामुंडा मंदिर चांदपुर में आयोजित जागरण में माता की भेंटों पर नाचते हुए भक्त। स्रोत
विज्ञापन
मेले जाना कालका दे भजन पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

श्री महाकाली चामुंडा मंदिर चांदपुर में हुआ जागरण

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। श्री महाकाली चामुंडा मंदिर में जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवदुर्गा जागरण मंडल हिमर छत के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भेंटें गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
जागरण मंडल के मुखिया राजेश शर्मा ने ज्योति प्रज्वलित कर श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कलाकारों ने मेले जाना कालका दे, सानू माता ने चिट्टियां पाइयां, दुडू नचाया, वो बजिया नाहर सिंगा सहित अनेक भजनों से श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हरीश महाजन व प्रिंस शर्मा द्वारा प्रस्तुत कांगड़े दा टीला वो मईया, बाबा सिद्ध चानो, मेरे बाबे दा चिमटा, मैं नचना श्याम दे नाल जैसे भजनों पर भक्त देर रात तक थिरकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का समापन माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर पुजारी सुनैना, मडी देवी, सदानंद कपिल, जवाहर, मीरा, नीलम, नीतीश, नीरज, राजीव, निशा, सुमन, नीलू व बेबी सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें