फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: प्यारी लगदी मिंजो कांगड़े री माता... पर झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
-खैरियां में आयोजित हुआ मां भगवती का जागरण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के साथ लगते खैरियां गांव के गुग्गा जाहर वीर मंदिर में मां भगवती जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने माता के भजनों पर श्रद्धालुओं को खूब झूमाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन गुग्गा जाहर वीर कमेटी खैरियां की ओर से किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद भजनों का सिलसिला शुरू हुआ जो मध्य रात्रि के बाद तक भी चलता रहा। जागरण में नालागढ़ के कमल प्रिंस एंड पार्टी के कलाकारों ने खूब समा बांधा। उन्होंने आई पुजे मंदरा तेरे बाबा नाहर सिंह बजिया, मां शेरांवालिए, डुगी डुगी नदियां, काम बंदेया तेरे मुकणे नई ओ, प्यारी लगदी मिंजो कांगड़े री माता, कांगड़े दा किला मां, आदि भेटें प्रस्तुत कीं। रमा धीमान ने भोले भंडारी, श्री बाडू बाड़ा देव जी, शिव जोगी बाबा बालक नाथ आदि भजन प्रस्तुत किए। मुख्य गायक कमल प्रिंस ने मां उड़दे आसरे तेरे, शेरों वाली मां दे दवारे, साडे घर जगराता होया, मेला लगाया दाती दा आदि भेटें गाकर जागरण को यादगार बनाया। जागरण में श्रीराधा-कृष्ण, बाबा बालक नाथ, मां शेरों वाली जी की भव्य झांकियां भी निकाली गईं। सुबह करीब चार बजे महंत महेश मस्ताना द्वारा माता तारा रानी की कथा सुनाई गई। तत्पश्चात आयोजकों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। कमेटी के प्रधान राज कुमार चंदेल और उपप्रधान अशोक कुमार ने सफल आयोजन लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें