फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं में आत्मरक्षा के गुण विकसित करना समय की मांग : सुरजीत

Thu, 03 Jul 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मजारी स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हुए प्रशिक्षक व अन्य। स्रत्रोत स्कूल प्रबंध
विज्ञापन
मजारी विद्यालय में छात्राओं को दिया गया प्रशिक्षण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में छठी से 12वीं कक्षा की 35 छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षक राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को आत्मरक्षा की छोटी-छोटी तकनीक बताकर उनके विश्वास को जागृत किया।
प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने बताया कि समाज में संस्कारों की कमी के चलते हम आए दिन अखबारों, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया में छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़, यौन शोषण संबंधी घटनाओं के बारे में पढ़ते रहते हैं। इसे रोकने के लिए सभी छात्राओं को अपने भीतर आत्मरक्षा के गुण विकसित कर ऐसे असामाजिक तत्वों के साथ भयावह स्थिति में निपटने के लिए मजबूत बनना पड़ेगा। अपराधी हमेशा कमजोरों को निशाना बनाते हैं। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत युवतियों से वह डरते हैं। सरकार महिला उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। उनका फायदा तभी उठाया जा सकता है जब एक सुरक्षित वातावरण का निर्माण हो। आत्मरक्षा से एक तरफ अनचाही घटनाएं रोकी जा सकती हैं और दूसरी तरफ अभिभावक अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने या नौकरी करने देशभर में कहीं भी निश्चित होकर भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि छोटे-छोटे आत्मरक्षा के गुणों के विकास के लिए प्रतिदिन व्यायाम करने सहित अभ्यास करें और देश समाज को उत्कृष्ट करने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। इस अवसर पर राजेश कुमार, नीलम, अनुराधा, राजेश, रेणु, हरप्रीत कौर, रेखा, सतनाम, प्रमोद, शैली, दलजीत, बलबीर, कुलदीप सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें