फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शिक्षा उपनिदेशक ने बरठीं, कल्लर पाठशाला का किया निरीक्षण

Thu, 23 Jan 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
-विकासात्मक ढांचे को चुस्त दुरुस्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। उच्च शिक्षा उपनिदेशक रेणु कौशल ने उपमंडल झंडूता की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं और उच्च पाठशाला कल्लर का निरीक्षण किया।
कल्लर स्कूल में अध्यापक पर लगे छात्रा के साथ पिटाई के आरोपों पर शिक्षा उपनिदेशक ने पाठशाला प्रबंधन के साथ चर्चा भी की। वहीं, बरठीं स्कूल में जाकर छात्रा की मृत्यु पर संवेदना प्रकट की। इस स्कूल की छात्रा का शव घर के पास कुएं में मिला था। इस दौरान उन्होंने विभागीय कार्यप्रणाली के तहत पाठशाला के व्यवस्थागत ढांचे और अन्य गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के कमरों का भी दौरा किया। उन्होंने बच्चों से भी बातचीत की। उन्होंने पाठशाला के विकासात्मक ढांचे को चुस्त दुरुस्त करने के प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। प्रधानाचार्य ओपी कपिल ने बताया कि पाठशाला के निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग के जिला मुखिया द्वारा दिए गए सुझावों और दिशा निर्देशों को ध्यान में रखते हुए कार्य को अंजाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
कल्लर और बरठीं स्कूल में आधारभूत ढांचे और सुविधाओं को लेकर निरीक्षण किया है। दोनों स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। अध्यापक पर लगे पिटाई के आरोपों को लेकर छात्रा के अभिभावक पुलिस में गए है। विभाग को लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है, जिस पर कोई कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन

रेणु कौशल, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, बिलासपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें