फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल से नौणी तक फोरलेन निर्माण कार्यों का उपायुक्त ने लिया जायजा

Mon, 11 Aug 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
एम्स के पास चल रहे फोरलेन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते उपायुक्त राहुल कुमार, एसडीएम डॉ. रा
विज्ञापन
निर्माण कंपनी को तय समय में काम पूरा करने, यातायात प्रभावित न करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

2027 में पूरा होगा नौणी से नम्होल तक 14.350 किलोमीटर फोरलेन का निर्माण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सोमवार को नम्होल से नौणी तक बन रहे फोरलेन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण स्थल पर जाकर कार्य की गुणवत्ता और गति की जांच की। उपायुक्त ने बताया कि नौणी से नम्होल तक 14.350 किलोमीटर लंबे फोरलेन का निर्माण वर्ष 2027 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने निर्माण कंपनी गाबर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात अवरुद्ध न हो और यात्रियों व वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा न झेलनी पड़े। साथ ही, डंपिंग कार्य को भी नियमों के तहत करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एम्स के समीप निर्माणाधीन अंडरपास का भी दौरा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस मौके पर एसडीएम सदर राजदीप सिंह सहित फोरलेन निर्माण से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें