फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त ने चंगर सेक्टर से किया एक पेड़ मां के नाम अभियान शुरू

Thu, 05 Jun 2025 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, पौधरोपण को बढ़ावा देना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करना अभियान का उद्देश्य
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र में 10 महिलाओं, 10 बेटियों ने पौधे रोपे, एक नवजात का मनाया जन्मदिन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। महिला एवं बाल विकास, शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय पर पौधरोपण कार्यक्रमों से हुई।
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने प्राथमिक विद्यालय चंगर में पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने छात्र पाठशाला स्कूल बिलासपुर में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पौधरोपण किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वे इस पहल से जुड़कर धरती को रहने योग्य बनाने और सतत विकास में योगदान दें। इसी कड़ी में उक्त अभियान शुरू किया गया है, जो एक माह तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पौधरोपण को बढ़ावा देना, पर्यावरण प्रदूषण को कम करना, जलवायु परिवर्तन पर नियंत्रण रखना, जल और मृदा संरक्षण को सुनिश्चित करना, लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाना है। खास बात यह है कि इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति से अपील की जा रही है कि वह एक पौध अपनी मां के नाम समर्पित करे, जिससे पर्यावरण के साथ मातृत्व के प्रति सम्मान की भावना भी प्रकट हो सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान चंगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में 10 महिलाओं, 10 बेटियों ने पौधरोपण किया। इस मौके पर एक नवजात बेटी का जन्मदिन भी मनाया गया और उपायुक्त ने बेटी को विभाग की ओर से पौधा भेंट कर पर्यावरण जागरुकता का संदेश दिया। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिले के सभी 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से यह अभियान क्रियान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, एडीसी ओमकांत ठाकुर ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा और विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा रेनू कौशल, उपनिदेशक प्राथमिक शिक्षा नरेश चंदेल सहित अन्य विभागीय अधिकारी, शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें