फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: उपायुक्त ने की जल तरंग जोश महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा

Mon, 17 Nov 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
लुहणू मैदान में जल तरंग महोत्सव की तैयारियों को लेकर निरीक्षण के लिए पहुंचे अधिकारी। स्रोत: डीप
विज्ञापन
-अधिकारियों को दिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लुहणू मैदान में 21 से 23 नवंबर तक आयोजित होने वाले जल तरंग जोश महोत्सव की तैयारियों की उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने समीक्षा की। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि महोत्सव शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त ने गोबिंद सागर झील की सफाई व आसपास की स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले लोगों की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ,एसडीएम सदर डॉ. राजदीप सिंह के अलावा जल शक्ति, लोक निर्माण, पुलिस, खेल, डीआरडीए, पर्यटन विभाग, विद्युत बोर्ड, नगर परिषद, एनडीआरएफ और होमगार्ड के अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समारोह की तैयारी में तेजी लाने को कहा है ताकि महोत्सव का सफल और आकर्षक आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें