फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने परिवार सहित नयना देवी मंदिर में टेका माथा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। नवनियुक्त उपायुक्त पंकज राय ने वीरवार रात परिवार सहित माता नयनादेवी के दर्शन किए। जिलाधीश पंकज राय ने दर्शन करने के उपरांत मंदिर में विकास कार्यों का जायजा भी लिया। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उपायुक्त पंकज राय का जिले में कार्यभार संभालने के बाद शक्तिपीठ श्री नयनादेवी मंदिर का पहला दौरा था। उपयुक्त ने कोविड नियमों का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि नयनादेवी का विकास प्राथमिकता रहेगी ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को इस तीर्थ स्थल पर ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सकें।
तीर्थस्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा एक अहम मुद्दा है। पिछले जिलाधीशों द्वारा तैयार की गई योजनाओं को भी अमलीजामा पहनाया जाएगा। मंदिर में लिफ्ट लगाने और हेलीपैड बनाने के प्रपोजल पर गहनता से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर न्यास के अध्यक्ष सुभाष गौतम, डीएसपी अभिमन्यु वर्मा, मंदिर न्यास के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा, मंदिर न्यास के अधीक्षक अश्विनी कुमार, मंदिर न्यास कर्मचारी यूनियन के प्रधान महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें