फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएचसी मारकंड में दांत के एक्स-रे फिर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रील खत्म होने के कारण नहीं हो पा रहे थे टेस्ट
विज्ञापन

लोगों को नहीं लगानी पड़ रही थी बिलासपुर की दौड़

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल मारकंड में करीब तीन माह बाद दंत एक्सरे सुविधा शुरू हो गई है। प्रबंधन के पास एक्सरे करने के लिए प्रयोग होने वाली रील खत्म थी जिस कारण इस कारण दंत एक्स रे नहीं हो पा रहे थे।
रील न होने से लोगों को एक्स रे कराने के लिए 25 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ रहा है। इससे लोगों को समय और आर्थिक नुकसान हो रहा है। सदर और श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र की करीब 35 हजार आबादी अस्पताल पर निर्भर है। प्रबंधन के पास पिछले तीन माह से एक्स रे के लिए प्रयोग होने वाली रील उपलब्ध नहीं थी। एक्सरे के लिए चिकित्सक को लोगों को बाहर भेजना पड़ रहा था। मारकंड में निजी क्लीनिक भी नहीं है। इस कारण लोगों को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ रही थी। दांत का उपचार कराने के लिए आने वाले लोगों को 25 किलोमीटर दूर बिलासपुर जाना पड़ रहा था। इसके बाद यह मुद्दा रोगी कल्याण समिति की बैठक में भी उठा और लोगों ने भी विभाग ने शीघ्र समस्या के समाधान की मांग उठाई। अब अस्पताल प्रबंधन के पास रील उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में एक्स रे भी शुरू हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इसके लिए विभाग का आभार जताया है। एसएमओ डॉ. प्रदीप ने बताया कि प्रबंधन के पास एक्सरे रील उपलब्ध है। अस्पताल में दंत एक्स रे सुचारू रूप से हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें