फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: संस्कृत शिक्षकों की वरिष्ठता, पुष्टि सत्यापन सूची जारी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत शिक्षक परिषद ने शिक्षा उप निदेशक के समक्ष रखीं समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय संस्कृत शिक्षक परिषद जिला बिलासपुर का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा नरेश कुमारी चंदेल से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के संस्कृत शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से संस्कृत शिक्षकों की वरिष्ठता सूची और पुष्टि सत्यापन सूची जारी करने का मुद्दा उठाया। परिषद के विभाग सचिव डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के अन्य अधिकांश जिलों में यह प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है, जबकि बिलासपुर में अब तक यह कार्य लंबित है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठता सूची जारी न होने के कारण शिक्षकों को पदोन्नति एवं अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नरेश कुमारी चंदेल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संबंधित मामलों की समीक्षा कर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी ताकि संस्कृत शिक्षकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर हमीरपुर विभाग संयोजक डॉ. जितेंद्र, बिलासपुर जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार, महासचिव सौरभ शर्मा और संगठन मंत्री भूपेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें