फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पेंशनर विस चुनाव में करेंगे सभी राजनीतिक दलों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा विश्वकर्मा मंदिर में हुई पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर स्थित बाबा विश्वकर्मा मंदिर परिसर में मंगलवार को पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन सदर खंड एवं शहरी इकाई बिलासपुर की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान जय कृष्ण शर्मा ने की।
बैठक में सर्वप्रथम पेंशनर संघ शाहतलाई के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, एचआरटीसी से सेवानिवृत्त बिशन सिंह चंदेल और बिलासपुर के सदर खंड से टीडब्ल्यूओ बनिता बंसल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की गई। बैठक का संचालन खंड सचिव राम प्रकाश ने किया। बैठक में सुशील पुंडीर, कर्म सिंह चंदेल, अश्वनी चंदेल, प्यारे लाल कौशल, डॉ. रमेश मिन्हास, सुमन शर्मा, राधेश्याम, जेके नड्डा, ओपी गर्ग, चेतराम वर्मा, राज कुमार, रविंद्र नाथ भट्टा और जय कृष्ण ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि यदि मौजूदा सरकार पेंशनर की वित्तीय देनदारियां नहीं देती है तो आने वाले समय में सभी राजनीतिक दलों का बहिष्कार किया जाएगा और पेंशनर संघ विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतार सकती है। वक्ताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन और संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से 30
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च को शिमला के आंबेडकर चौक पर दिए गए धरने के बाद मुख्यमंत्री ने मांगें मान लेने का आश्वासन तो दिया लेकिन जब तक मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तब तक विश्वास करना उचित नहीं होगा। बैठक में चेतराम वर्मा ने कहा कि एनजीओ भवन बिलासपुर की मरम्मत करवाई जाएगी और इसमें चल रही दुकानों के किराये का हिसाब का मामला उपायुक्त बिलासपुर के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भवन कर्मचारियों के सहयोग से बनाया गया है लेकिन इसमें चल रही दुकानों का कोई हिसाब किताब नहीं है। वक्ताओं ने पेंशनर के सभी संघों को एक मंच पर आने की नसीहत दी, ताकि सरकार से अपनी मांगें मनवाई जा सकें। बैठक में डॉ. डीआर चौहान, सुरेश चंदेल, विजय सिंह, प्रेम लाल पराशर, राम लाल चंदेल, पुरुषोत्तम दास शर्मा, बक्शी राम, गरजा राम ठाकुर, राज कुमार और राजकुमारी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें