फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लंबित डीए का शीघ्र किया जाए भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई नम्होल ने बैठक कर उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन इकाई नम्होल ने पंचायत घर के सभागार में बैठक की। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान कृष्ण स्वरूप भारद्वाज ने की। बैठक में पेंशनरों ने अपनी समस्याओं और मांगों को रखा। सरकार से आग्रह किया कि लंबित डीए का भुगतान शीघ्र किया जाए। महंगाई लगातार बढ़ रही है, ऐसे में पेंशनर को समय पर डीए न मिलना उनके लिए कठिनाइयों का कारण बन रहा है। इसके अलावा पेंशन के अन्य मामलों में भी सरकार से समय पर समाधान करने की मांग की गई। पेंशनर समाज का अहम हिस्सा हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सरकारी सेवा को समर्पित किया है, इसलिए उनके हितों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। एसोसिएशन की अगली बैठक बरठीं में 10 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसमें अगली रणनीति तय की जाएगी। इस अवसर पर राज्य महासचिव ठाकुर हुकुम सिंह, जिला प्रधान जगदीश दिनेश, महासचिव नरोत्तम धीमान, राज्य उपाध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पंजगाईं इकाई के महासचिव सुंदर लाल शर्मा, नम्होल इकाई के महासचिव बाबू राम सिसोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लेखराम कौंडल, उपाध्यक्ष रोशन लाल कौंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें