फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5,10, 15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में किया जाए समायोजित

विज्ञापन
बिलासपुर में बैठक के दौरान हिमाचल प्रदेश राज्य विधुत पेंशन वेलफेयर एसो​सएशन के सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर इकाई की बैठक इंजीनियर सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में डियारा सेक्टर में हुई। बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने कहा कि 65, 70, 75 आयु पूरी कर चुके पेंशनरों के 5, 10, 15 प्रतिशत भत्ते को मूल पेंशन में समायोजित किया जाए। पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। मेडिकल भत्ते को 400 रुपये से बढ़कर 500 रुपये किया जाए। ग्रेड-पे की विसंगतियों को दूर किया जाए। महंगाई भत्ता शीघ्र शुरू किया जाए। सुरेश शर्मा ने सभी पेंशनरों से अनुरोध किया कि कोरोना नियमों का पालन करें। मास्क जरूर पहने और सामाजिक दूरी बनाए रखें। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक 16 अप्रैल को होगी। राम ठाकुर, गुरदेव कौशल, सुखराम, होशियार सिंह, मस्तराम आदि ने भी अपने अपने प्रकट किए।
विज्ञापन

बैठक में निक्कू राम, धर्मपाल, विशन दास, रोशन लाल, ब्रिज लाल, महिंद्र कुमार, वेशरिया राम, सुंदर लाल, अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें