फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लुधियाना और अमृतसर जाने वाली बस को झंडूता से चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोगों को सुविधा न मिलने से करना पड़ता है परेशानी का सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। जिला मुख्यालय से लुधियाना और अमृतसर को चलने वाली निगम की दो बसों में से एक बस को उपमंडल मुख्यालय झंडूता से होकर चलाने की क्षेत्र के लोगों ने मांग उठाई है। वर्तमान समय में यह दोनों ही बसें पनोल, सुन्हाणी, बरठीं, मलारी, बल्हसीना, दसलेहड़ा, शाहतलाई होकर बड़सर, ऊना, होशियारपुर होकर चलती हैं। ऐसे में झंडूता क्षेत्र के लोगों को इन बसों की सुविधा लेने के लिए दिक्कत झेलनी पड़ती है।
झंडूता के कोटधार क्षेत्र सहित करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों के लोगों को राज्य से बाहर लुधियाना और अमृतसर जाना होता है, तो उन्हें इन बसों में जाने के लिए निजी और टैक्सी वाहन किराए पर लेकर सुन्हाणी या बरठीं सहित अन्य स्थानों पर पहुंचना पड़ता है। इसमें लोगों का पैसा और समय दोनों बर्बाद हो जाते हैं। इतने पैसों में लोग लुधियाना और अमृतसर पहुंच सकते हैं। वहीं कई बार तो लोग समय पर न पहुंच पाने के कारण सफर करने से वंचित रह जाते हैं। क्षेत्र के सैनिकों के साथ ही नौकरी पेशा करने वालों सहित कारोबारी लोगों की इन बसों की बेहद जरूरत पड़ती है। अगर एक बस उपमंडल मुख्यालय के समोह, झंडूता, मांडवा, भड़ोलीकलां, गंगलोह, घराण, शाहतलाई होकर चले तो लोगों की सुविधा के साथ परिवहन विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। वहीं लोगों को राज्य से बाहर जाने के लिए बेहतरीन सुविधाओं का लाभ होगा। क्षेत्र के लोगों ईश्वर दत्त, प्रकाश चंद, प्यार चंद, सतपाल सिंह चंदेल, दिनेश कुमार, करतार सिंह, राकेश कुमार, गरजा राम, सुरेश कुमार, शंकर सिंह, कुलदीप सिंह, जय सिंह, रतन सिंह, अमर सिंह और रणजीत सिंह ने एक बस को झंडूता मुख्यालय से होकर चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि बिलासपुर मुख्यालय से पंजाब राज्य के लुधियाना या अमृतसर चलने वाली बस को बाया उपमंडल मुख्यालय झंडूता चलाने का निर्णय सरकार के अधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें