फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई में उप तहसील कार्यालय बहाल करने की मांग

Sun, 04 Jan 2026 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, डिनोटिफाई हुआ है कार्यालय
विज्ञापन

लोगों को राजस्व कार्यों के लिए झेलनी पड़ती है परेशानी

शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई में पूर्व में डिनोटिफाइड किए गए उप तहसील कार्यालय को पुनः बहाल करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। समाजसेवी संस्था बीबीएन जनकल्याण समिति शाहतलाई ने कांग्रेस नेता विवेक कुमार और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से उप तहसील कार्यालय को दोबारा शुरू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

बीबीएन जनकल्याण समिति के प्रवक्ता पंडित सुशील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि उप तहसील कार्यालय के डिनोटिफाइड होने के बाद से शाहतलाई और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राजस्व से जुड़े कार्यों जैसे प्रमाण पत्र बनवाने, भूमि रिकॉर्ड, इंतकाल, जमाबंदी व अन्य प्रशासनिक कार्यों के लिए लोगों को दूरदराज के कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे आम जनता का समय और धन दोनों ही व्यर्थ हो रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस स्थिति से सबसे अधिक परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों, बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को उठानी पड़ रही है। कई बार लोगों को एक छोटे से कार्य के लिए पूरा दिन और अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है, जो न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि शाहतलाई धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ जी के कारण वर्षभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्थाओं की आवश्यकता और भी अधिक बढ़ जाती है। बीबीएन जनकल्याण समिति ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शाहतलाई उप तहसील कार्यालय को शीघ्र बहाल किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें