फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तेलंगाना की तर्ज पर एससी-एसटी के लिए विशेष कानून बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को भगेड़ में हुई संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक सोमवार को भगेड़ में हुई। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष सीताराम कौंडल ने की। बैठक में मोर्चा के पांच खंडों ने भाग लिया। बैठक सरकार से मांग की गई कि तेलंगाना की तर्ज पर एससी-एसटी सब प्लान के लिए विशेष कानून बनाया जाए।
विज्ञापन

मोर्चा के महासचिव नंदलाल आचार्य ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि एससी-एसटी वर्ग के उत्थान के लिए आवंटित बजट को कहीं और व्यय कर दिया जाता है। भारत सरकार द्वारा एससी-एसटी विशेष घटक योजना 1979 को लागू की गई थी। इसके तहत जनसंख्या के अनुपात में बजट आवंटन किए जाने का प्रावधान किया गया। इस योजना के तहत आवंटित होने वाले 33 प्रतिशत की बजाए महज पांच प्रतिशत बजट को व्यय किया जा रहा है। शेष बजट को अन्य कार्यों में लगाया जा रहा है, जोकि अन्याय है। उन्होंने बताया कि बताया कि 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाने को लेकर भी योजना तैयार की गई। इसके लिए विपिन बंसल को चेयरमैन नियुक्त किया गया, जो समितियों और उप समितियों का गठन कर आगामी रूपरेखा बनाएंगे। इस मौके पर ज्ञानचंद, दिलाराम, कर्म सिंह, भगत सिंह और बर्फी देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें