फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: चोखणा को अलग पंचायत बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
छह गांव के लोगों ने बैठक कर लिया निर्णय
विज्ञापन

मंत्री राजेश धर्माणी से पंचायत गठन कराने का किया आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं की डंगार पंचायत में चोखना को अलग पंचायत बनाने की मांग उठाई गई है। रविवार को पंचायत के तहत गांव चोखना, डोरू, मरयानि, जसवानी, छंदोह, पन्याली के लोगों ने चोखणा में सामूहिक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता चोखना गांव समिति के अध्यक्ष कृष्ण सिंह ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इन सभी गांवों को मिला कर अलग पंचायत का गठन किया जाना चाहिए। कृष्ण सिंह ने बताया की ये सभी गांव चोखना धार में आते हैं। इन गांव के लोगों को पंचायत मुख्यालय तक आने-जाने और अपना कार्य करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया की चोखना से डंगार तक की दूरी छह किलोमीटर और छंदोह, जसवानी पन्याली की डंगार से दूरी आठ किलोमीटर पड़ती है। साथ ही इन गांव के लिए वाहनों की आवाजाही भी कम रहती है। इन गांव की आबादी करीब दो हजार है। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार में मंत्री राजेश धर्माणी से आग्रह किया कि इन धार में पड़ने वाले सभी गांव के लिए अलग पंचायत बनाई जाए। इस मौके पर हेमराज, विचित्र सिंह, जगदीश सिंह, बलदेव सिंह, प्रकाश चंद, अवतार सिंह, दलेल सिंह, सुरेश कुमार, बर्फी राम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें