फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पटवार सर्कलों को सदर तहसील में वापस जोड़ने की मांग

Wed, 03 Sep 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक रणधीर शर्मा ने विधानसभा में उठाया था मामला
विज्ञापन

नम्होल उप तहसील में जोड़े हैं आठ पटवार सर्कल

संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। श्री नयना देवी विधानसभा के विधायक रणधीर शर्मा ने क्षेत्र के आठ पटवार सर्कलों को नम्होल उपतहसील में जोड़ने का मामला विधानसभा में उठाया। उन्होंने मांग उठाई की इस निर्णय को वापस लेकर लोगों को राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन


विधायक ने बताया कि निहारखन बासला, स्योहला, छकोह, सोलधा, रानीकोटला, भोली, खारसी, दियोथ को नम्होल उपतहसील के साथ जोड़ दिया गया है, जिसका लोग विरोध कर रहे है। इन क्षेत्रों के प्रधान, उप प्रधान, बीडीसी सदस्य उनकी अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिले थे और उनको सदर तहसील के साथ जोड़ने का आग्रह किया था लेकिन अभी तक इसे रद्द करने की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। इस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2006 में भी नमहोल उपतहसील के साथ पटवार सर्कल को जोड़ा गया था। तब लोगों के विरोध के कारण 2012 में इन्हें दोबारा सदर तहसील के साथ जोड़ा गया था। लेकिन अब फिर से इसे नम्होल क्षेत्र के साथ जोड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा विधायक ने बिजली बोर्ड में खाली पदों को भरने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली कर्मचारियों के खाली पद के कारण विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। बोर्ड में कार्यरत कर्मचारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें