फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: डीसीआरजी और लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान जल्द करने की उठाई आवाज

विज्ञापन
घुमारवीं में आयोजित पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
40 प्रतिशत का वादा पूरा करने की मांग, इसी माह जेसीसी की बैठक बुलाने की मांग
विज्ञापन

पेंशनरों ने 15 प्रतिशत राशि जारी करने की अधिसूचना पर जताया रोष,

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं भगेड़ (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन शहरी और घुमारवीं खंड की संयुक्त मासिक बैठक शुक्रवार को घुमारवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता शहरी इकाई प्रधान हरि सिंह ठाकुर और खंड घुमारवीं प्रधान सुनील दत्त शर्मा ने की। जिला प्रधान जगदीश दिनेश कुमार बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक में पेंशनर की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पेंशनरों ने 18 अगस्त को जारी उस अधिसूचना पर कड़ा रोष जताया, जिसमें प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पेंशनर्स को 15 प्रतिशत राशि देने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 40 प्रतिशत राशि देने का वादा किया था, लेकिन अब केवल 15 प्रतिशत राशि जारी करना पेंशनर्स के साथ न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2027 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की डीसीआरजी की बड़ी राशि अभी तक लंबित है। इसकी अधिसूचना जारी न होने से पेंशनर्स में नाराजगी है। इसके अलावा 15 प्रतिशत डीए का भुगतान न होने का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनरों ने लंबित मेडिकल बिलों का शीघ्र भुगतान करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मेडिकल बिलों के भुगतान की घोषणा के बावजूद कई पेंशनरों के बिल अभी लंबित हैं। उन्होंने पेंशनर्स को अलग-अलग वर्गों में बांटने की नीति समाप्त करने की मांग की। पेंशनर्स ने सरकार से इसी माह संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाकर सभी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। बैठक में हेमराज महाजन, कृष्णानंद, हरिराम शर्मा, प्यारे लाल, नरसिंह दास, रमेश संख्यान, अमरनाथ, बुद्धि सिंह, नीलम शर्मा अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें