फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: शाहतलाई से चंडीगढ़ के लिए नियमित एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की उठी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम से किया आग्रह, कोटधार क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

भड़ोली कलां, कलोल, जेजवी, मरोतन व बागछाल होकर बस चलाने का सुझाव

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शाहतलाई से चंडीगढ़ के लिए नियमित एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग उठी है। पंचायत जेजवी के गांव छंजोटी निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सोहन सिंह राणा ने इस संबंध में परिवहन विभाग को पत्र भेजकर जनहित में बस सेवा शुरू करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शाहतलाई जिला बिलासपुर और चंडीगढ़ के बीच प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र, कर्मचारी, व्यापारी और मरीज आवागमन करते हैं। मार्च में बाबा बालक नाथ मंदिर में दर्शन के लिए भी भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे इस मार्ग पर बस सेवा की आवश्यकता और बढ़ जाती है। बताया कि वर्तमान में इस मार्ग पर पर्याप्त सरकारी बस सेवा उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण विशेषकर छात्रों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यदि सुबह के समय इस मार्ग पर बस सेवा शुरू की जाती है तो लोगों को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई तक आने-जाने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। सुझाव दिया कि यह बस शाहतलाई से वाया भड़ोली कलां, कलोल, जेजवी, मरोतन और बाघछाल होते हुए चंडीगढ़ तक चलाई जाए। इससे कोटधार क्षेत्र के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा और पड़ोसी राज्यों में कार्यरत लोगों के लिए आवागमन आसान होगा। उन्होंने परिवहन निगम से जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर नियमित एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है। उनका कहना है कि बस सेवा शुरू होने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी और सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें