फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं के प्रतिनिधिमंडल ने उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

घुमारवीं (बिलासपुर)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन घुमारवीं का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों से मिला। बैठक के दौरान पेंशनरों के वर्षों से लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह ठाकुर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि मेडिकल प्रतिपूर्ति के लिए सरकार को भेजी गई मांग के अनुरूप पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं कराया गया है। इसके कारण वर्ष 2022 से लंबित पड़े मेडिकल बिलों का भुगतान अब तक नहीं हो सका है। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग, घुमारवीं ने लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए सरकार से 22 लाख रुपये की मांग भेजी थी, लेकिन विभाग को केवल 2 लाख रुपये ही प्राप्त हुए हैं। इसी प्रकार अन्य विभागों को भी उनकी मांग के मुकाबले बेहद कम राशि जारी की गई है। परिणामस्वरूप पेंशनरों को समय पर मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं मिल पा रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरि सिंह ठाकुर ने कहा कि पेंशनर अपने उपचार पर पहले ही बड़ी राशि खर्च कर चुके हैं और भुगतान में लगातार हो रही देरी उनके लिए चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि सभी विभागों को लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए पर्याप्त बजट शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि वर्षों से लंबित भुगतान जल्द से जल्द पेंशनरों तक पहुंच सके। इस अवसर पर वरिष्ठ उप प्रधान हेमराज महाजन, सचिव बुद्धि सिंह, उप प्रधान निक्का राम, लेखराम शर्मा, शालीराम शर्मा और प्यारे लाल सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें