फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीजीटी से स्कूल लेक्चरर न्यू की पदोन्नति सूची शीघ्र हो जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भगेड़ (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ बिलासपुर इकाई की बैठक जिला प्रधान राजेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में हुई। संघ ने कहा कि कोरोना काल में अध्यापक वर्ग ने ऑनलाइन पढ़ाई करवाकर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। इसके बावजूद अध्यापकों को समय-समय पर दिए जाने वाले लाभों से वंचित रखा जा रहा है। संघ ने सरकार से मांग की है कि टीजीटी से स्कूल लेक्चरर (न्यू) की पदोन्नति सूची शीघ्र जारी की जाए। 2017 के बाद अध्यापकों की वरिष्ठता सूची को संशोधित किया जाए। संघ ने मांग की है कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन फीस और पेपर फीस में जो वृद्धि की है उसे वापस लिया जाए।
विज्ञापन

पिछले कई वर्षों से विज्ञान अध्यापक संघ सरकार से यह मांग करता रहा है कि विज्ञान अध्यापकों के प्रायोगिक भत्ते में बढ़ोतरी की जाए, लेकिन यह मांग लंबे अरसे से लंबित है। प्रायोगिक भत्ते को 150 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया जाए। संघ ने कहा कि पंचायत चुनावों में कुछ अध्यापकों साथियों को अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर निलंबित कर दिया गया है। जोकि सरासर अन्याय है। संघ सरकार से मांग करता है कि निलंबित अध्यापकों को शीघ्र बहाल किया जाए। बैठक में राज्य महामंत्री अवनीश, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, रजनीश ठाकुर, अशोक मिश्रा, सुशील, विपिन देव, सुरेंद्र धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें