फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वेलफेयर एसोसिएशन ने पेंशनरों को एरियर देने की घोषणा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को ग्रेच्युटी व लीव एनकैशमेंट का एरियर
विज्ञापन

अगले बजट में एकमुश्त भुगतान और 13 फीसदी डीए की किस्त का प्रावधान करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश, जिला बिलासपुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री की पेंशनरों के हित में की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। एसोसिएशन ने कहा कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी पेंशनरों को ग्रेच्युटी का 50 प्रतिशत, लीव एनकैशमेंट का 70 प्रतिशत एरियर्स देने की घोषणा से पेंशनरों को बड़ी राहत मिलेगी।
एसोसिएशन के जिला प्रधान जगदीश दिनेश और महासचिव नरोत्तम धीमान ने संयुक्त बयान में कहा कि 70 से 75 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को छठे वेतन आयोग का पूरा एरियर इसी माह जनवरी 2026 में देने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के मध्य सेवानिवृत्त पेंशनरों के एरियर की अदायगी की शुरुआत करना सरकार की सकारात्मक मंशा को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मांग की कि मुख्यमंत्री 17 दिसंबर को घुमारवीं में किए गए वादे के अनुसार आगामी बजट में 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों के एरियर की एकमुश्त अदायगी तथा 13 प्रतिशत महंगाई भत्ते की चार किस्तों के भुगतान का प्रावधान करें। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि संगठन किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहकर केवल पेंशनरों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही सरकार से आग्रह किया गया कि अप्रैल 2026 में पेंशनरों की जेसीसी गठित कर बैठक आयोजित की जाए, ताकि पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं का समाधान हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें