फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी मछुआरों को न दिया जाए मछली पकड़ने का कार्य

विज्ञापन
ज्योर में बैठक के दौरान मत्स्य पालन केंद्र जकातखाना की सोसाय​​टयों के प्रधान और सचिव। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर) मत्स्य पालन केंद्र जकातखाना की आठ सभाओं के प्रधान और सचिवों की बैठक ग्राम पंचायत टाली के ज्योर में हुई। इसमें मत्स्य सहकारी सभा ज्योर, जकातखाना, दौलाधार, बलघाड, मातला, जबलु, दाड़ीभाडी, बागी सभाओं के मछुआरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में बताया कि सभाओं से जुड़े मछुआरे भाखड़ा डैम बनने से उजड़े हैं। इन सभी की रोजी-रोटी मछली पकड़ने पर निर्भर है। मछुआरों ने मत्स्य निदेशक बिलासपुर से गुहार लगाते हुए कहा कि मछली पकड़ने का काम बाहरी मछुआरों को न दिया जाए। हर वर्ष मछली के दाम बढ़ाए जाएं। जैसे पहले से होता आया है। अगर विभाग कोई नया कार्य शुरू करता है तो सभी सभाओं को विश्वास में लिया जाए।
बैठक में चरण दास, बुद्धि सिंह, शेर सिंह, धनी राम, देवराज, लेखराम, जेसी राम, जगतराम, संतराम, कृष्ण लाल, शमशेर सिंह, सुभाष, सरवन कुमार, रोहित, देवराज, राजकुमार, बर्फी राम, कुलदीप सिंह, सोहन लाल, बंता राम, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें