फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: एसडीएम से शाहतलाई में गो सदन खोलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन सेवा समिति ने सरकार को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की सनातन सेवा समिति शाहतलाई ने एसडीएम झंडूता योगराज धीमान के माध्यम से सरकार को शाहतलाई में गो सदन खोलने की मांग उठाई है। समिति ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त उतर भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में गो सदन खोलने की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में समिति ने सरकार से बाबा बालक नाथ जी की तपोस्थली शाहतलाई में गो सदन खोलने पर विचार करने को कहा है। सनातन सेवा समिति का कहना है कि बाबा बालक नाथ जी ने अपने बाल जीवन में माता रत्नों की गऊओं को चराया और इसी स्थान पर तपस्या की थी। वहीं बाबा बालक नाथ जी का गऊओं से गहरा नाता रहा है। वहीं शाहतलाई मेला में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित विदेशों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का वर्ष भर आना जाना रहता है। ऐसे में शाहतलाई में गो सदन खुल जाए तो बाबा बालक नाथ जी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा गो सदन के लिए धन की कमी नहीं रहेगी। इस अवसर पर झंडूता विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाज सेवक अमरनाथ धीमान, सनातन सेवा समिति शाहतलाई के अध्यक्ष शशि रघुवंशी, उपाध्यक्ष अंकु ठाकुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें