फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाई सभा घोटाला : संघर्ष समिति ने सहायक पंजीयक से की खून पसीने की कमाई दिलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी सचिव के पास नहीं रिकवरी के संपत्ति, अदालत में मामला विचाराधीन
विज्ञापन

सदस्य बोले, न प्रशासन, न नेता ले रहे पीड़ितों की सुध, आरोपी ले रहे मजे

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सहकारी सभा तलाई में हुई करोड़ों रुपये के घोटाले के पीड़ित सदस्यों ने संघर्ष समिति के बैनर तले सहायक पंजीयक बिलासपुर के साथ बैठक की।
बैठक में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई संघर्ष समिति के अध्यक्ष भजन लाल ने की। बैठक में संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और घोटाले के पीड़ित सदस्य ने सहायक रजिस्ट्रार से सभा से उनकी जीवनभर की कमाई लौटाने की गुहार लगाई। सदस्यों ने सहायक पंजीयक से मामले को लेकर चल रही कार्रवाई की भी जानकारी ली। सहायक पंजीयक ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को बताया कि सभा के तत्कालीन आरोपी सचिव और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से रिकवरी के आदेश हुए हैं, लेकिन आरोपी सचिव के इतनी चल संपत्ति नहीं है कि घोटाले की रकम की रिकवरी की जा सके। इसके अलावा ऋण दाताओं से रिकवरी की जा रही है। मामला सिविल कोर्ट के विचाराधीन है, जहां विभागीय वकील पक्ष रख रहे हैं। उधर, संघर्ष समिति के अध्यक्ष भजन लाल ने सहायक पंजीयक को बताया कि घोटाले करने वाले आरोपी मजे में घूम रहे हैं, जबकि जीवनभर की कमाई सभा में जमा कराने वाले लोग प्रताड़ित हो रहे हैं। उनकी न तो प्रशासन सुन रहा है और न ही किसी पार्टी का नेता सुध ले रहा है। 8 साल बाद भी लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। बता दें कि साल 2018 में देशभर में नंबर एक पर रह चुकी तलाई सहकारी सभा में करीब 40 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आया था। सभा के पूर्व सचिव, तत्कालीन निदेशक मंडल के 10 सदस्यों सहित दो अन्य लोग हवालात में भी रह चुके हैं। जुलाई 2024 में तत्कालीन सहायक पंजीयक ने सभा के तत्कालीन सचिव और मैनेजमेंट कमेटी से 38 करोड़ रुपये वसूलने के आदेश जारी किए थे। आज भी लोग अपने पैसे के लिए भटक रहे हैं। इस मौके पर संघर्ष समिति के सचिव जसवंत सिंह, उपप्रधान अश्वनी चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें