फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्कूल बसों के लिए फ्लीट परमिट जारी करने की मांग

Mon, 03 Nov 2025 07:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
निजी स्कूल संगठन के पदाधिकारी एवं अन्य स्कूल संचालक आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल से मिलते हुए। संव
विज्ञापन
आरटीओ से मिला निजी स्कूल संगठन का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

आरटीओ ने समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बिलासपुर निजी स्कूल संगठन के पदाधिकारियों और विभिन्न स्कूल संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल आरटीओ बिलासपुर राजेश कौशल से मिला। संगठन के प्रधान सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में हुई इस मुलाकात में स्कूल ट्रांसपोर्ट से जुड़ी कई समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि स्कूल बसों के लिए फ्लीट परमिट जारी किए जाएं, ताकि किसी बस के खराब होने या आकस्मिक स्थिति में दूसरी बस से छात्रों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। संचालकों ने यह भी मांग रखी कि बसों की पासिंग प्रक्रिया के दौरान प्राथमिकता दी जाए, जिससे बच्चों की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन और आरटीओ विभाग के बीच बेहतर समन्वय के लिए व्हाट्सएप ग्रुप और ईमेल माध्यम से सूचना साझा करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया गया। संगठन ने समय पर निजी पाठशालाओं और परिवहन विभाग के संयुक्त सहयोग से सड़क सुरक्षा व स्कूल बस सुरक्षा अभियान चलाने का भी प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ राजेश कौशल ने स्कूल ट्रांसपोर्ट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए पूर्ण सहयोग और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि स्कूल बस संचालकों की समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जाए। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने आरटीओ राजेश कौशल का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संगठन के प्रधान सुनील ठाकुर, सचिव ठाकुर दास शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवेश चंदेल, मुख्य सलाहकार बाबू राम धर्माणी, उप प्रधान रणजीत ठाकुर व दिनेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष नरेश ठाकुर, मीडिया इंचार्ज गोविंद घोष, प्रधान सदर ब्लॉक संजीव गौतम, प्रधान झंडूता ब्लॉक नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें