फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: झंडूता से एम्स के लिए सीधी बस चलाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ दर्जन पंचायतों के हजारों लोगों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

मरीजों और विद्यार्थियों को निजी वाहनों का लेना पड़ता है सहारा

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने झंडूता से एम्स अस्पताल तक एचआरटीसी की सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और परिवहन विभाग से इस मांग पर जल्द कार्रवाई करने की अपील की है। लोगों ने मांग की है कि बस झंडूता से वाया बैहना ब्राह्मणा, बाला, ज्योरीपतन, डहाड़, नखलेहड़ा, दाड़ी बाड़ी, कोहिना, धराड़सानी, छत, मंडी भराड़ी पुल और नौणी होते हुए एम्स अस्पताल तक चलाई जाए। क्षेत्रवासियों के अनुसार वर्तमान में इस क्षेत्र से एम्स जाने के लिए लोगों को पहले झंडूता या बरोहा चौक तक निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है। इससे उन्हें अतिरिक्त समय और आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। डॉ. रमेश मिन्हास, प्रेम सिंह ठाकुर, रमेश चंदेल, मदन धीमान, दिनेश कपिल, सुभाष चंदेल, नीतीश कपिल, राकेश कुमार, प्रकाश चंद, देश राज, राज कुमार और राजेंद्र शर्मा सहित अन्य लोगों ने कहा कि इस रूट पर सरकारी बस सेवा शुरू होने से करीब डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। मरीजों के साथ विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को भी सुविधा होगी। क्षेत्रवासियों ने बताया कि झंडूता से समोह, विजयपुर और भगेड़ होते हुए जिला मुख्यालय के लिए सरकारी और निजी बस सेवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन बैहना ब्राह्मणा, बाला, ज्योरीपतन, डहाड़, नखलेहड़ा, दाड़ी बाड़ी, कोहिना, धराड़सानी और छत क्षेत्र के लोगों के लिए एम्स तक सीधी बस सुविधा नहीं है। लोगों ने सरकार से जनहित में इस रूट पर जल्द एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें