फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दिल्ली के सागर ने जीता बड़ी माली का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
-झंडूता की पंचायत श्री बड़ोल देवी के थुराण में दंगल आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत श्री बड़ोल देवी के थुराण में महावीर दंगल कमेटी की ओर से दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू के नामी पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

छोटी माली का फाइनल मुकाबला थुराण के सुनील और सुंदरनगर के जयपाल के बीच हुआ। इसमें थुराण के सुनील ने जीत हासिल की। विजेता पहलवान को 2100 रुपये और उप विजेता को 1500 रुपये दिए गए। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला समोह के प्रिंस और दिल्ली के सागर के बीच हुआ। इसमें दिल्ली के सागर ने जीत हासिल की। विजेता पहलवान को 4100 रुपये और उप विजेता को 3500 रुपये दिए गए। दंगल कमेटी के प्रधान हरीश रिशु ने सभी ग्राम वासियों का दंगल में अपना योगदान देने के लिए आभार जताया। कमेटी ने पाठशाला के खेल मैदान की मरम्मत के लिए 5100 धन राशि देने की बात कही। दंगल में अमित डलवालिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दंगल कमेटी ने उनको सम्मानित किया। उन्होंने 11 हजार रुपये की राशि दंगल कमेटी को भेंट की। पवन ठाकुर ने 21 हजार रुपये, वेद प्रकाश और सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता रत्न देव ने 11 हजार रुपये की राशि दंगल कमेटी को भेंट की। दंगल कमेटी ने उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा पांच हजार रुपये से ज्यादा राशि देने वाले महेंद्र सिंह, अजय शर्मा, जोगिंदर सिंह, कर्नल रत्न चंद को सम्मानित किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर सोहन लाल, शैलेंद्र ठाकुर, ईश्वर दास डोगरा, विजय राम, परविंदर कुमार, पूर्व प्रधान बलदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें