-कोटलू ब्राह्मणा में सामूहिक दंगल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। कोटलू ब्राह्मणा में छत के हिम्मर, लुरहाणी, बरोट, कोटलु सहित अन्य गांवों के लोगों के सहयोग से सामूहिक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में हिमाचल के अतिरिक्त अन्य राज्यों के पहलवान ने भी अपने दांव पेंच दिखाए।
बड़ी माली का मुकाबला सोनीपत के हरदीप और दिल्ली के गोगी के बीच हुआ, जिसमें दिल्ली के गोगी पहलवान विजेता रहे। विजेता पहलवान को 5100 रुपये और गुर्ज दिया गया। उपविजेता पहलवान हरदीप को 5100 रुपये और गागर देकर सम्मानित किया गया। छोटी माली का फाइनल मुकाबला चैन जम्मू और राजा डेरा बाबा नानक के बीच हुआ। इसमें विजेता चैन जम्मू को 4100 रुपये और गुर्ज देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता राजा डेरा बाबा नानक को 4100 रुपये और गागर दी गई।