फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: देहरा-कोट सड़क 26 सितंबर तक बंद, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। लोक निर्माण विभाग घुमारवीं मंडल के तहत देहरा से कोट सड़क मार्ग आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते 26 सितंबर तक यातायात के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार दशमल की ओर से आने वाले वाहन कोट-धग्यार-जाहू सड़क मार्ग से तथा देहरा की ओर से आने वाले वाहन दधोल-लदरौर सड़क मार्ग का उपयोग करेंगे। मरम्मत कार्य के दौरान इस सड़क पर केवल एंबुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों और अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें